मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना
बैतूल । जन अभियान परिषद के सहयोग से महिलाओं के हाथों में मेंहदी लगाकर मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। एमएसडब्ल्यू की छात्रा सुश्री क्रांति सविता देशमुख के माध्यम से महिलाओं के हाथों में मेंहदी लगाकर मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के बारे में महिलाओं को जागरूक किया गया।






