रिपोर्ट – अमित अतुलकर
पीथमपुर(Pithampur) : औद्योगिक नगरी पीथमपुर के थाना पुलिस अनुभाग में केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के तहत शहर के सभी थानों और चौकियों पर आज सुबह से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जिसके तहत डीजीपी के आदेश पर पुलिस अनुभाग अंतर्गत शहर के सीएसपी थाना प्रभारियों ने अपने अपने थाना परिसर में सफाई अभियान चलाया। नगर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा की अगुवाई में थाना बगदून पीथमपुर, थाना सागौर व थाना सेक्टर एक और सी एस पी कार्यलय के समस्त स्टाफ ने पूरे थाना परिसर में विशेष सफाई अभियान के तहत सफाई की जिसमे थाना प्रभारी संतोष कुमार दूधी, एवं थाना सेक्टर 1 का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।।






