कई आरोप लगाए अधिकारी दानिश खान पर
रिपोर्ट : मनोज कश्यप
ADM News Amla। आमला शहर में एक अधिकारी ऐसा भी है, जिसके विवादों और कारनामो की लिस्ट बनाने बैठे तो A-3 साइज के दस पेपर आसानी से भरा जाए। बात कर रहे हैं जनपद पंचायत आमला में सीईओ दानिश खान की, जो कि उनकी प्रशासनिक क्षमताओं के लिए नही बल्कि आए दिन होने वाले विवादों के लिए चर्चा में रहते है। ताजा विवाद जनपद सदस्यों द्वारा सीईओ के खिलाफ खोले मोर्चे का है,जिसमे जनपद सदस्यों द्वारा जिला पंचायत सीईओ को दानिश खान के खिलाफ ज्ञापन सौंपा गया है। जिला पंचायत सीईओ को सौंपे ज्ञापन में जनपद सदस्यो ने जनपद सीईओ पर भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोप लगाए।
जनपद सदस्यों सीमा विक्रम बेले, बिंदा चौहान, राजेश पहाड़े,माया दिलीप यदुवंशी ने उक्त ज्ञापन जिला पंचायत सीईओ को सौंपा, जनपद सदस्यों ने बताया कि प्रभारी सीईओ आमला के द्वारा बैतूल जिले में वर्ष 2017 से पदस्थ रहते जनपद पंचायत आमला एवं घोड़ाडोंगरी में एक साथ प्रभार में रहकर सरकारी धनराशि का गबन तथा भारी भ्रष्टाचार भारी वित्तीय अनियमितता की गई है। दो बार स्थानान्तरण हो चुका है, प्रथम बार जनपद पंचायत लटेरी जिला विदिशा, दूसरी बार जनपद पंचायत बैहर, जिला बालाघाट हुआ था, जिसे अपनी रसूख के दम पर केन्सिल करवा जनपद पंचायत आमला में दिनांक 26.5. 2022 को अपने को पदस्थ करवा लिया गया है। इनका शासन ने आदेश क्रमांक. 7124 दिनांक 31.7.2023 को जनपद पंचायत आमला से जनपद पंचायत बाड़ी जिला रायसेन ट्रांसफर किया गया है। जांच के पूर्व इन्हे तत्काल रिलीव किया जाना आवश्यक है, अन्यथा यह जांच को प्रभावित कर देगे ।
निम्न शिकायत के बिंदु पर जांच करने की की मांग
यामिनी पवन कुशवाह, मलती मोडक दयावंती खातरकर, ने मांग की:-
1- आनंद उत्सव की राशि पन्द्रह हजार दिनांक 16/3/2023 को सचिवों के व्यक्तिगत नाम से दी गई यह राशि सचिवों के खातें से किसे भुगतान की गई है,
2- विकास यात्रा की राशि पच्चीस हजार दिनांक 14/2/2023 को सचिवो के व्यक्तिगत नाम से दी गई यह राशि सचिवों के खाते से किसे भुगतान की गई है, जनपद
3-पंचायत आमला एवं घोड़ाडोंगरी से वर्ष 2020 और 2021 में एक साथ एक समय में जीप का किराया भाड़ा का भुगतान कर एक जनपद पंचायत से जीप का किराया भाड़े का गबन कर भ्रष्टाचार किया गया है।
4-जनपद पंचायत आमला की सी.एम. हेल्पलाईन की शिकायतों को फर्जी तरीके से बंद करवायी गई है सीएम हेलपलाईन में बहुत बड़े लेबल पर फर्जी वाड़ा किया गया है। शिकायतकर्ता की बिना सहमति के उनकी बिना जानकारी के शिकायते बंद करवायी गई है विक्रम बेले हसलपुर की शिकायत बंद करवायी गई है।
जनपद सदस्यों द्वारा इन बिंदुओं को लॉकर प्रशासन से मांग की है कि सरकारी रूपये गबन, भारी भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितता, करने वाले दानिश अहमद खान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आमला जिला बैतूल की जांच करवाकर इन्हे तत्काल रिलीव किया जाए।
वर्तमान विवाद के अलावा भी बात की जाए तो दानिश खान का इतिहास विवादों का आईना रहा है, कुछ माह पूर्व ही उनके द्वारा एक आदिवासी युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सार्वजनिक हुआ था, जिस पर भी जांच ठंडे बस्ते में चली गई, इसके अलावा भी काफी कुछ है जो जांच से बचा हुआ है। जनपद सदस्य ही नही बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी दानिश खान की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट है, विभिन्न संघठन भी गाहे-बगाहे उनके खिलाफ जांच करवाने के लिए लामबंद होते रहते है, पर समझ नही आता उनके सिर पर किस नेता का वरदहस्त है, कि न जांच पूरी होती है, न कोई विभागीय कार्यवाही। दानिश खान ने जिस तरह से शासन-प्रशासन पर अपनी पैठ बनाकर रखी है,इससे साफ है कि फिलहाल इस बार भी शायद बिना कार्यवाही वे बच निकले। लेकिन ऐसे में सरकार की साख ओर लगातार बट्टा लगते जा रहा है एवं विश्वास में कमी आते जा रही है, इसका नुकसान सत्तारूढ़ दल को कहीं आगामी चुनाव देखने को मिल सकता है।






