रिपोर्टर मनोज कश्यप
News Amla । कांग्रेस पार्टी की दूसरी सूची में नाम नही आने पर आमला विधानसभा के कांग्रेस पार्टी के प्रमुख दावेदार मनोज मालवे के सैकड़ों समर्थक युवक कांग्रेस , सेवादल , मंडलम सैक्टर अध्यक्ष, एनएसयूआई के कार्यकर्ता लामबंद हुए और मनोज मालवे के घर पहुंचे और उन्हें साथ लेकर के सैकड़ो गाड़ियों के काफिले के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से छिंदवाड़ा स्थित निवास पर पहुंचे मनोज मालवे के समर्थकों का कहना है की विगत 5 वर्षो से मनोज मालवे क्षेत्र में लगातार सक्रिय है। और क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ता पैराशूट के प्रत्याशी को सहयोग नही करेगा क्षेत्र से पहुंचे , समर्पण और उनके द्वारा क्षेत्र में की गई मेहनत को कमलनाथ जी के समक्ष प्रस्तुत किया लोग भावुक होते और उन्होंने कहा साहब आमला को बचा लीजिए इस तरह का पैराशूट या बाहरी प्रत्याशी को हम पर मत थोपिए जिससे कि कार्यकर्ताओं और पार्टी का नुकसान हो अगर पार्टी बाहरी प्रत्याशी को उम्मीदवार बनाती है तो उसकी हार निश्चित है कार्यकर्ताओं ने जल्द ही मनोज मालवे को प्रत्यासी घोषित करने की बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से की ओर मनोज मालवे जिंदाबाद के नारे लगाए ।






