विदेश । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम जापान के बाद पापुआ न्यू गिनी पहुंचे । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी पहुंचने पर प्रवासी भारतीय समुदाय जैसे जश्न में डूबा नजर आया. यहां के भारतीय समुदाय के सदस्यों ने कहा कि वे पीएम मोदी के दौरे से बेहद खुश हैं । पीएम मोदी के स्वागत के लिए मेजबान देश ने अपनी परंपरा तोड़ी दरअसल इस देश में सुर्यास्त के बाद किसी भी विदेशी मेहमान का राजकीय सम्मान नही किया जाता है लकिन फिर भी भारत की अहमियता को देखते हुए वहा की सरकार ने ये फैसला लेकर यह कदम उठाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वेलकम किया । तीन बच्चियों के एक समूह ने प्रफुल्लित होकर कहा, “वी लव यू मोदीजी, पापुआ न्यू गिनी में आपका स्वागत है । बता दें कि पापुआ न्यू गिनी में लैंड होते ही मेजबान देश के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने पैर छूए । भारत के लिए इस तरह का सम्मान पीएम मोदी ने अर्जित किया






