Saturday, October 24, 2026
Homeमध्यप्रदेशमछली मारने गए गोविंद नमक व्यक्ति के हाथ में फट गया शरीर...

मछली मारने गए गोविंद नमक व्यक्ति के हाथ में फट गया शरीर के उड़े चिथड़े,मौके पर हुई मौत

उमरिया । देवरी(मजरा) पंचायत अंतर्गत ग्राम हड़हा में सुबह करीब 11.30 बजे बारूद से भरे गुटके का तेज धमाका हो गया। जिसकी चपेट में आने से हडहा निवासी गोविंद बैगा उम्र करीब 45 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

गांव वालों की माने तो मृतक गांव की नदी में मछली मारने गया था। जिसके लिए गहरे पानी के पास बारूद से भरा गुटका(दगानी) भी साथ लिए था। पर जैसे ही गोविंद ने मछली मारने के लिए गुटके में आग लगाकर बारूद को नदी में फेकना चाहा उससे पहले बारूद से भरे गुटके में तेज धमाका हो गया और मृतक के चिथड़े उड़ गए। और मौके पर ही गोविंद की मौत हो गई। जिसकी सूचना तत्काल नौरोजाबाद पुलिस को दे दी गई।

सवाल ये भी है____

आखिर कहा से आते है दगानी करने वाले बारूद से भरे गुटके? कौन करता है बारूद की सप्लाई? 

नदी के किनारे हुए हादसे में स्वयं की गलती से गई मृतक की जान पर अगर यही बारूद गलत हाथों में लग जाए तो दहल सकती है कई जिंदगियां। 

खैर मामले की जांच शुरू हो चुकी है, शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular