सेक्टर 1 पुलिस को मिली बड़ी सफलता वाहन ठगो को किया गिरफ्तार
आरोपियों से 8 टैक्टर ट्रॉली सहित करीब सवा करोड़ का माल किया बरामद
रिपोर्ट अमित अतुलकर
पीथमपुर । औद्योगिक नगरी पीथमपुर के थाना सेक्टर एक पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कारवाही करते हुए ट्रैक्टर वाहन ठगो को गिरफ्तार किया है जो क्षेत्र के किसानों को अपने झांसे में लेकर उनका ट्रेक्टर चोरी कर अन्य जिलों में बेच दिया करते थे। उक्त मामले में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी संतोष दूधी ने बताया की क्षेत्र में पिछले कई दिनों से ट्रेक्टर ट्राली चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी। जिसके बाद फरियादी सुरेंद्र पटेल द्वारा थाने पर ट्रैक्टर चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया गया, पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एक टीम गठित कर जांच शुरू की गई तो पता चला कि आरोपी मनोज पिता यशवंत वैष्णव निवासी थाना कोतवाली शाजापुर उम्र 32 वर्ष, व गोपाल पिता थाऊराम निवासी जामनिया सरसरी,थाना खालवा,जिला खंडवा उम्र 30 द्वारा क्षेत्र के किसानों को पहले अपनी बातो में फसाया जाता उसके पश्चात उनसे टैक्टर किराए पर लेकर उनका ट्रेक्टर ट्राली अन्य जिलों में जाकर किराए से चलाए जाते या बेंच दिया करते थे,पुलिस द्वारा पूरे मामले में कारवाही करते हुए फरार दोनो आरोपीयो को गिरफ्तार कर उनके द्वारा ठगे गए कुल 8 ट्रेक्टर 6 ट्राली 1 टैंकर, 1 पिकअप कीमती करीब सवा करोड़ का माल जब्त किया गया एवं आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर रिमांड मांगा गया है पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों एवं ठगे गए अन्य वाहनों के मिलने की संभावना है। वही उक्त कारवाही में पुलिस टीम की ओर से,थाना प्रभारी संतोष दूधी, उप निरीक्षक ए जेड खान, सहा.उप निरीक्षक के के परिहार, प्रधान आरक्षक सूरज तिवारी, महेश यादव, आरक्षक शैलेंद्र सिंह भदौरिया, साइबर शाखा धार प्रधान आरक्षक सर्वेश सिंह, प्रशांत सिंह चौहान आदि का सराहनीय योगदान रहा। वही जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह द्वारा कारवाही में शामिल टीम को प्रथक पुरस्कृत करने की बात कही गई।।






