Saturday, October 24, 2026
Homeबैतूल82 वर्षीय बुजुर्ग की षडयंत्र पूर्वक हड़पी जमीन, मुलताई तहसील अंतर्गत ग्राम...

82 वर्षीय बुजुर्ग की षडयंत्र पूर्वक हड़पी जमीन, मुलताई तहसील अंतर्गत ग्राम कान्हाबघोली का मामला, आवेदक ने कलेक्टर, एसपी से की शिकायत, कानूनी कार्यवाही करने की मांग

82 वर्षीय बुजुर्ग की षडयंत्र पूर्वक हड़पी जमीन, मुलताई तहसील अंतर्गत ग्राम कान्हाबघोली का मामला, आवेदक ने कलेक्टर, एसपी से की शिकायत, कानूनी कार्यवाही करने की मांग
रिपोर्ट कौशल घोडके
बैतूल। मुलताई तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम कान्हाबघोली के 82 वर्षीय बुजुर्ग के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस मामले की शिकायत आवेदक बुजुर्ग ने कलेक्टर, एसपी से की है। बुजुर्ग ने षडयंत्र पूर्वक रजिस्ट्री बैनामा करवाने का आरोप लगाया है। कान्हाबघोली, तहसील मुलताई निवासी शिकायतकर्ता नान्हूसिंग उम्र 82 वर्ष पिता परमसिंग राजपूत का आरोप है कि अनावेदकगण सुदामासिंग सिसोदिया पिता प्रतापसिंग सिसोदिया, जाति राजपूत, सुभद्रा सिसोदिया पति सुदामा सिसोदिया, दोनों निवासी कान्हाबघोली ने जालसाजी करते हुए उनकी पैतृक भूमि की षडयंत्र पूर्वक रजिस्ट्री बैनामा करवा ली है। बुजुर्ग ने अनावेदकगणो के विरूद्ध जालसाजी करने के आरोप में कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।
शिकायत आवेदन में नान्हूसिंग ने बताया कि अनावेदक सुदामा लगभग 6 दिन पहले उनके घर में आया, उस समय घर के अंदर उनकी बहु नही थी। अनावेदक सुदामा ने उन्हें बाइक से मुलताई तहसील कार्यालय लाया। कुछ कागजों पर आवेदक के दस्तखत कराए। आवेदक द्वारा दस्तखत करने के बाद सुदामा की पत्नी सुभद्रा भी आई थी। नान्हूसिंग का कहना है कि इस दौरान उन्होंने अपनी जमीन के कोई भी दस्तावेज (ऋण पुस्तिका) साथ नही लाए थे। आवेदक का कहना है कि दस्तखत करने के पहले उन्होंने कागज को न तो आवेदक को पढ़ने दिया न पढ़कर सुनाया। आवेदक का कहना है कि उन्हें सुदामा या सुभद्रा ने कोई पैसा नही दिया। आवेदक की जमीन बेचने की कोई मंशा नही थी। सुभद्रा सुदामा ने धोखे से बिना पैसे दिये रजिस्ट्री करा ली है। आवेदक ने सुभद्रा को कब्जा भी नहीं दिया है। आवेदक ने मृत पुत्र के पुत्र रूद्रसिंग पिता ठुन्नूसिंग को लगभग 4-5 साल पहले वसीयत कर दी है। आवेदक के वृद्धावस्था का अनुचित लाभ लेकर सुदामा और सुभद्रा ने धोखाधडी कर षडयंत्र पूर्वक बिना पैसे दिए आवेदक की भूमि की रजिस्ट्री करा ली है, इस तरह अनावेदकगण ने कपटपूर्वक तरीके से षडयंत्र कर जमीन हड़पी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular