Saturday, October 24, 2026
Homeखेलजिला स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023 का हुआ आयोजन

जिला स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023 का हुआ आयोजन

जिला स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023 का हुआ आयोजन


रिपोर्टर कौशल घोडके

Betul News । बैतूल, कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस एवं जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती पूजा कुरील ने 25 सितंबर 2023 रविवार को स्थानीय पुलिस ग्राउंड में जिला स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स-2023 का शुभारंभ किया गया। इस दौरान एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, बॉस्केटबॉल, व्हॉलीबॉल, बैंडमिंटन, जूडो, कबड्डी, टेबल-टेनिस, टेनिस, व्हॉलीबॉल, कुश्ती, तैराकी, शतरंज, खो-खो, मलखम्ब, योगासन, वेटलिफ्टिंग में विकासखण्ड स्तरीय चयन स्पर्धाओं से चयनित लगभग 1300 खिलाडिय़ों ने प्रतिभागिता की। विकासखण्डों से आए 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाडिय़ों ने दलीय एवं व्यक्तिगत खेलों में अपने खेल कौशल का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विजेता टीमों एवं व्यक्तिगत खेलों में विजेता एवं उपविजेता खिलाडिय़ों को मैडल, ट्रॉफी से पुरस्कृत किया। 

      कलेक्टर श्री बैंस ने खेलो एमपी यूथ गेम्स-2023 में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बालक एवं बालिका खिलाडिय़ों को जिले से संभाग एवं राज्य स्तर पर भी बैतूल जिले को गौरवान्वित करने पर बधाई दी। नागरिक बैंक अध्यक्ष श्री अतीत पंवार ने विकाखण्डों से प्रतिभागी सभी खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया एवं उन्हें आदर्श खिलाडिय़ों के पथ पर अग्रसर होने प्रोत्साहित किया। खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023 खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर अतिथि के रूप में नागरिक बैंक अध्यक्ष अतीत पंवार, क्रीड़ा प्रभारी शिक्षा विभाग श्री धर्मेन्द्र पंवार, क्रीड़ा अधिकारी जवाहन नवोदय विद्यालय श्रीमती रेणु भदौरिया, हॉकी प्रमोटर एवं समाजसेवी श्री हेमंत चन्द दुबे, जिला टीकाकारण अधिकारी डॉ.अरविंद भट्ट उपस्थित रहे। जिले से चयनित खिलाड़ी संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं हेतु 27 एवं 28 सितंबर को भोपाल में प्रतिभागिता करेंगेे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular