Bhopal News । रविवार 24 सितम्बर 2023को बुद्ध विहारों के प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की तीसरी बैठक भैया साहब अम्बेडकर बुद्ध विहार भोपाल में अयोजित की गई ।
जिसमें निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किए गए……….
1. समिति का नाम “संविधान सुरक्षा संघ” रखा जायेगा ।
2. महिलाओं की एक टीम बनाई जाएगी जिसमें सभी बुद्ध विहारों एवं संगठनों की एक्टिव महिलाओं को सम्मिलित किया जायेगा. पेंशनर्स की एक टीम बनाई जाएगी । युवाओं की एक टीम बनाई जाएगी. इसी तरह से शासकीय कर्मचारियों/अधिकारियों की एक टीम बनाई जाएगी ।
3. 14अक्टूबर 2023 को भोपाल में एक विशाल संविधान यात्रा निकाली जायेगी ।
4. आचार संहिता एवं विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संविधान मेले की तारीख तय की जायेगी।
कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने के लिए चौथी बैठक 28 सितंबर 2023 को दोपहर 12बजे से अशोका बुद्ध विहार भेल भोपाल में अयोजित की जायेगी आपकी उपस्थिती प्रार्थनीय है ।






