रिपोर्टर – कृष्णा राव वागद्रे
AAP News Amla । परसोडा ग्राम पंचायत में आमआदमी पार्टी के कार्यकताओं ने 15 लाख के रपटा निर्माण स्थल पर उपयोग किये जा रहे घटिया मटेरियल घटिया निर्माण को लेकर प्रदर्शन कर उच्च अधिकारियों को काल कर शिकायत भी की गई। आम आदमी पार्टी के सुधीर चौकीकर ने बताया 15 लाख के रपटे को भाजपा के ठेकेदार नेता जिला पंचायत सदस्य और पार्टी के महामंत्री सिर्फ 5 लाख में बनाने की तैयारी में है और तो और जब सीईओ और एई मैडम ने घटिया मटेरियल से हुआ काम तोड़ने को कहा तो वह भी नही तोड़ रहे अपनी मनमानी कर रहे और गांव वालों को बोल रहे अगर बारिश के पहले काम नही हुआ तो रपटा कैंसल हो जाएगा आप लोग शिकायत न करे ।
ग्राम पंचायत परसोडा में मनरेगा योजना में 15 लाख की लागत से रपटे निर्माण में घटिया डस्ट गिट्टी लो क्वालिटी का सस्ता सीमेंट के उपयोग किये जा रहे है घटिया सामग्रीयो से हुए निर्माण को तोड़ने के आदेश जनपद एई सविता राय द्वारा दिये जाने के बावजूद आदेशो का पालन न कर घटिया निर्माण किया जा रहा था ग्रामीणों की सूचना पर आम आदमी पार्टी के लोकसेवा प्रभारी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजय सोनी, मनोहर पचोरिया इवेंट मंत्री छविराम डोंगरे जिला सयुंक्त सचिव विनोद जगताप, सुधीर चौकीकर सहित कार्यकर्ताओ ने कार्य स्थल पर घटिया सामग्रीयो से बनाए जा रहे क्रांकीट को चेक किया जिसमे सीमेंट की मात्रा कम व राखड़ युक्त स्टोन डस्ट था। वही क्रांकीट मसाला भी ठीक तरह बनाया नही जा रहा था । आमआदमी पार्टी के सदस्यों ने पंचायत सरपंच को कार्यस्थल पर बुलाया गया सरपंच विठ्ठल बारस्कर से एई द्वारा निर्देश के बाद भी घटिया मटेरियल से हुए कार्य को तोड़ने के निर्देश के बावजूद नही तोड़ने और स्टोन क्रशर का डस्ट व अन्य खराब बिना अनुपात की गिट्टिया उपयोग के बारे में पूछने पर सरपंच द्वारा कोई जबाब नही दिया गया वही साइड से उपयंत्री राजेन्द्र पटेल को काल कर स्टीमेट साइड पर रखने व स्टीमेट के हिसाब से नही करने का कहा गया। आम आदमी पार्टी के सुधीर चौकीकर ने बताया ग्राम पंचायत रपटे का निर्माण सरपंच द्वारा सत्तापक्ष के दो नेताओ को दिया गया है इसलिए वे मनमानी कर रहे है आज 13 जून को जिला कलेक्टर को पूरे मामले की शिकायत कर क्रांकीट का लेव परीक्षण करवाया जाएगा।



.jpeg)



