Saturday, October 24, 2026
Homeबैतूलहजारों लोगो की उपस्थिति में शिक्षा के मंदिर सीएम राइज स्कूल का...

हजारों लोगो की उपस्थिति में शिक्षा के मंदिर सीएम राइज स्कूल का हुआ ऐतिहासिक भूमिपूजन

नगर को मिली बड़ी सौगात,विशिष्ठ अतिथिगणों के द्वारा भूमिपूजन के साथ 32.84 करोड़ लागत से बनने वाले सी एम राइज स्कूल का निर्माण हुआ प्रारंभ 

हजारों लोगो की उपस्थिति में शिक्षा के मंदिर सीएम राइज स्कूल का हुआ ऐतिहासिक भूमिपूजन

मुख्य अतिथि बैतूल हरदा सांसद दुर्गादास उइके आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे , पुर्व सांसद हेमन्त खण्डेलवाल जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कन्यापूजन के साथ किया 32.84 करोड़ लागत वाले सी एम राइज स्कूल का भूमिपूजन

हजारों लोगो की उपस्थिति में शिक्षा के मंदिर सीएम राइज स्कूल का हुआ ऐतिहासिक भूमिपूजन

रिपोर्टर- कृष्णाराव वागद्रे

Amla News । आमला नगर में स्थित एक्सीलेंस स्कूल परिसर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में 32.84 करोड़ लागत से बनने वाले सीएम राइज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का ऐतिहासिक भूमिपूजन कार्यक्रम विशिष्ठ अतिथि गणों एवम हजारों नागरिक गणों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

नगर समेत क्षेत्र के बच्चो की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, खेल कूद समेत सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास की अवधारणा पर केंद्रित 32.84 करोड़ लागत से निर्मित होने वाले सुर्वसुविधा युक्त सीएम राइज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का भूमिपूजन मुख्य अतिथि बैतूल हरदा सांसद दुर्गादास उइके आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे , पुर्व सांसद हेमन्त खण्डेलवाल जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव समेत गणमान्य अतिथिगणों के द्वारा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि समेत नगर के नागरिको उपस्थित में मां सरस्वती के विधिवत पुजन के साथ संपन्न हुआ। भूमिपूजन पट्टिका का अनावरण कर मुख्य अतिथि सांसद दुर्गादास उइके विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, हेमन्त खण्डेलवाल जपा अध्यक्ष राजा पवार भाजपा ज़िला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला के द्वारा देवी स्वरूप कन्याओं के पैर पखार कर पूजन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।

बड़ी संख्या में उपस्थित लोगो के बीच भूमिपूजन कार्यक्रम में अपने संबोधन में आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने कहां की आज का दिन वास्तव में आमला नगर के लिए ऐतिहासिक दिन है क्योंकि यह सर्व सुविधा युक्त शिक्षा का मंदिर माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से आमला नगर के लिए बहुत बड़ी सौगात है। जिसके किए हम सभी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करते है । इस अवसर पर अपने कार्यकाल में सैकड़ो करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों की उपलब्धिया गिनाते हुए कहा की बीबी भाजपा सिर्फ विकास के लिए कार्य करती है वही विपक्षी दल संकीर्ण मानसिकता दूषित राजनीति सोच के चलते भाजपा के विकास कार्यों का विरोध करते है , लेकिन आमला की जनता सब जानती है की विकास कौन करता है और विनाश कौन करता है ।

पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने भाजपा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को विस्तर पूर्वक रखते कहा की सर्वसुविधा स्कूल के निर्माण के साथ हमारे बच्चों को वो सभी सुविधाए मिलेगी जो किसी निजी विद्यालय में मिलती है। आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के द्वारा शिक्षा चिकित्सा एवं रोजगार के क्षेत्र में लगातार कार्य किया जा रहे है जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहां की भाजपा सरकार के द्वारा करोड़ो रुपए लागत वाले इस सर्व सुविधा युक्त सी एम राइज स्कूल के निर्माण की सौगात के साथ, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई शिक्षा नीति का क्रियान्वयन भी किया जा रहा है जो भारत के वास्तविक गौरवशाली इतिहास वर्तमान एवं भविष्य से हमारे बच्चों को अवगत कराएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार ने अपने संबोधन में कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में ऐसे असंभव कार्य संभव हुए हैं जो कांग्रेस के 60 वर्ष के कार्यकाल कोई सोचे भी नहीं सकता था। बैतूल हरदा सांसद दुर्गादास उइके ने कहा की यह करोड़ों रुपए लागत से बनने वाला यह भव्य भवन, इमारत न होकर शिक्षा का मंदिर है जिसमे हमारे उज्जवल भविष्य की नीव रखी जाएगी। इस अवसर पर सांसद उइके ने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष पूरे होने पर सफलतम 9 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाई । 

ऐतिहासिक भूमिपूजन का साक्षी बना नगर

शिक्षा के क्षेत्र में सर्वसुविधा युक्त सी एम राइज स्कूल के रूप में नगर को मिली इस ऐतिहासिक सौगात के भूमिपूजन कार्यकर्म को लेकर सारा नगर उत्साहित था। विशिष्ट अतिथि गणों के साथ बड़ी संख्या में नागरिक गण , करोड़ो रुपए की लागत से बनने वाले उच्च स्तरीय सुविधा युक्त विद्यालय के भूमिपूजन के साक्षी बने । कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों के साथ पचास से अधिक चौपहिया एवम सैकड़ों दो पहिया वाहनों का काफिल बोरी से होते हुए नगर पहुंचा। जिसमे सांसद दुर्गादास उइके पूर्व सांसद हेमन्त खंडेलवाल जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला नाप सारणी अध्यक्ष किशोर बरदे समेत सैकड़ो कार्यकर्ता सम्मिलित हुए एवम विशाल जुलूस के रूप में मुख्य मार्ग से होते हुए विद्यालय परिसर पहुंचे।

भूमिपूजन कार्यक्रम का संचालन प्रदीप ठाकुर एवम आभार सी एम राइज स्कूल के प्राचार्य खेरवाल के द्वारा किया गया।

भूमिपूजन मुख्य में अतिथि बैतूल हरदा सांसद दुर्गादास उइके आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे , पुर्व सांसद हेमन्त खण्डेलवाल जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव नपा सारणी अध्यक्ष किशोर बरदे भाजपा जिला महामंत्री सुधाकर पवार कमलेश सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता पीजी शर्मा रंजीत सिंह भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर, देवकी हरी यादव अनिता महेश मास्कोले जगदीश पवार सुधा चंद्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख,यशवंत यादव, नागेंद्र निगम मोहन मोर यदुराज रघुवंशी , भरत यादव चिरोजी पटेल अशोक नागले हरी यादव जियालाल पटवारी , राजेश पंडोले महेश मास्कोले प्रकाश शिवहरे समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि गण भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी गणमान्य नागरिक की उपस्थिति में संपन्न हुआ। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular